Budaun शुक्रवार को एसएसपी ने ली परेड की सलामी एवं निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

शुक्रवार को एसएसपी ने ली परेड की सलामी एवं निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश


बदायूं-शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई, परेड का संचालन  सहसवान डीएसपी चन्द्रपाल सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक मो0 हकीमुद्दीन एवं समस्त शाखा प्रभारी/ थाना प्रभारी निरीक्षक/यूपी-112 व अन्य पुलिसकर्मी परेड में मौजूद रहे।


परेड की सलामी के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । तदोपरान्त परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी कर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर में जिला नियन्त्रण कक्ष (कंट्रोल रुम), डायल 112 रुम, रेडियो शाखा, नवनिर्मित बिल्डिंग, मैस, बाथरुम, शौचालय, पुलिस कैण्टीन, आटा-चक्की, पुलिस मॉर्डन स्कूल, डॉग स्कायड रुम, गैस गोदाम, एमटी कार्यालय, महिला/पुरुष बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया पुलिस मैस मे जाकर भोजन की गुणवत्ता को चैक किया गया।


स्टोर मोहर्रिर को स्टोर रुम से अऩावश्यक सामान हटाने तथा समय-समय पर शस्त्रों की साफ-सफाई कराते हुए गार्द को दुरुस्त रहने हेतु निर्देशित किया गया । ट्रैफिक पुलिस/पीआरवी/सिविल पुलिस व अन्य समस्त अधि0/कर्म0गण को निर्धारित प्वॉइंट पर ड्यूटी के दौरान बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करते हुये जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस लाइन परिसर में बनी विभिन्न शाखाओं/स्थानों का निरीक्षण किया एवं आवासीय परिसर की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया ।

0 टिप्पणियाँ

buy

www.starupnews.com

Buy It
buyBuy Now